ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

रिटायर्ड डिप्टी के दामाद 65 वर्षीय राजीव शर्मा ने गोली मारकर आत्महत्या मुंह में पिस्टल लगाकर किया फायर

रिटायर्ड डिप्टी के दामाद 65 वर्षीय राजीव शर्मा ने गोली मारकर आत्महत्या मुंह में पिस्टल लगाकर किया फायर

गाजियाबाद

बृहस्पितवार सुबह रिटायर्ड डिप्टी एसपी केके गौतम के दामाद 65 वर्षीय राजीव शर्मा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। राजीव शर्मा पटेल नगर द्वितीय में पत्नी चंचल शर्मा के साथ रहते थे। राजीव शर्मा ट्रेडिंग कंपनी से रिटायर हुए थे।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

घटना के समय उनकी पत्नी योग करने गई हुई थीं, वापस आने पर कमरे में उन्हें शव मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। ट्रेडिंग कंपनी से सेवानिवृत होने के बाद राजीव शर्मा पत्नी चंचल शर्मा के साथ पटेल नगर सेकेंड में रह रहे थे

सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी योग करने गई थीं। साढ़े छह बजे वापस लौटी तो राजीव शर्मा लहूलुहान हालत में फर्श पर थे। उनकी लाइसेंसी पिस्टल भी नीचे गिरी हुई थी। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पिस्टल की नाल मुंह में लगाकर फायर किया जिससे गोली उनका सिर चीरते हुए पार हो गई और दीवार में जाकर लगी। दीवार पर गोली का निशान भी आया है। दीवार पर लगने के बाद गोली फर्श पर मिली है।

 विदेश में रहता है बेटा

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद पीएम होने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। राजीव शर्मा का बेटा संभव शर्मा विदेश में है, जबकि उनकी पुत्री आयुषि दिल्ली में बैंक में कार्यरत है। पटेल नगर स्थित घर पर राजीव शर्मा एवं उनकी पत्नी चंचल ही रहते थे।

एक दिन पहले ही लॉकर से लाइसेंसी पिस्टल लाए थे। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की पत्नी ने बताया कि कल ही राजीव शर्मा बैंक लाकर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर लाए थे। वह किस वजह से तनाव में थे इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि निवेश की गई बड़ी धनराशि डूबने से हुआ तनाव घटना की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page