M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पुत्री के अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें पर परिजनों में रोष,एसपी से की शिकायत

हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुत्री के अपहरण करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने का पुलिस पर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि दस दिन पूर्व एक युवक अपने परिजनों के सहयोग से उसकी पुत्री का कार में डालकर अपहरण कर ले गया। उसके बाद से आरोपी खुलेआम घुम रहे है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव निवासी एक बताया कि उसकी पुत्री क्षेत्र अंतर्गत एक ब्यूटी पार्लर पर काम सिखती थी। दस दिन पूर्व उसकी पुत्री को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने परिजन के सहयोग से कार में डालकर अपहरण कर ले गया। इस संबंध में उसके द्वारा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से आराेपी खुले घुम रहे है। इसको लेकर पुलिस को भी बताया गया है। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर उसने एसपी दीपक भूकर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पीड़ित के शिकायती पत्र पर एसपी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि किशोरी को बरामद करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है। शीघ्र ही अारोपितों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया जाएगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page