M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लायन्स क्लब हापुड़ का 56वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन

लायन्स क्लब हापुड़ का 56वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन

हापुड़। लायन्स क्लब हापुड़ का 56वाँ अधिष्ठापन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नव निर्वाचित 2025-26 के अध्यक्ष लायन अशोक चौकड़यात, सचिव लायन प्रणव आर्य (सी.ए.) एवं कोषाध्यक्ष लायन अनुज जैन जी ने माननीय मुख्य अतिथि PMJF लायन डॉ. विनय सिसोदिया , लायन CA विनय मित्तल , लायन पंकज बिजलवान , लायन CA आदित्य गुप्ता, एवं लायन नवनीत अग्रवाल (2nd Vice District Governor), सभी अतिथियों, लायन्स क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनों का हार्दिक स्वागत किया।

उपर्युक्त सभी अतिथियों ने नव निर्वाचित LY 2025-26 के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष एवं उनके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को उनके पद ग्रहण करने की शपथ दिलवाकर उन्हें अपने–अपने पद की गरिमा बनाए रखने एवं कर्तव्य पालन का उत्तरदायित्व सौंपा।
तत्पश्चात नवनिर्वाचित माननीय अध्यक्ष एवं सचिव ने अपने संबोधन में नॉमिनेशन कमेटी एवं सभी लायन सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपनी टीम के साथ क्लब की गरिमा बनाए रखते हुए इसे निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर करेंगे। उन्होंने क्लब के द्वारा संचालित स्थायी परियोजनाओं एवं सेवा कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी एवं आगामी परियोजनाओं एवं सेवा कार्यों के विषय में भी सूचित किया।
क्लब के द्वारा दानदाताओं के माध्यम से 6 लेडीज़ साइकिल, 6 सिलाई मशीन एवं विकलांगों के लिए 2 तिपहिया साइकिल वितरित की गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. विनय सिसोदिया जी एवं उनकी टीम (2025-26) ने क्लब द्वारा संचालित समस्त परियोजनाओं को सराहा एवं लायन्स क्लब हापुड़ के सदस्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष दर वर्ष PST टीम ने 56 वर्षों से चली आ रही क्लब की परंपरा का पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए इसे और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाने में सफल योगदान दिया है।
कार्यक्रम के अंत में इंस्टॉलेशन चेयरमैन लायन राकेश वर्मा, को-चेयरमैन लायन सचिन सिंघल एस. एम. एवं मास्टर ऑफ सेरेमनी लायन प्रदीप गुप्ता ने माननीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. विनय सिसोदिया जी एवं उनकी टीम (2025-26), लायन्स क्लब के उपस्थित सभी सदस्य एवं उनके परिवारजनों एवं शहर के गणमान्य अतिथियों का हृदय से आभार प्रकट किया और सभी को म्यूजिकल नाइट एवं रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया। सभी ने म्यूजिकल नाइट एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।
इस प्रकार एक शानदार आगाज़ की धमक के साथ अधिष्ठापन समारोह के सफल आयोजन का समापन किया गया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. It’s fascinating how easily we fall into patterns when gambling – loss aversion is real. Seeing platforms like big bunny download apk offer localized options (GCash, etc.) likely reinforces engagement. Understanding those psychological triggers is key!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page