News
आठवें बड़े मंगल पर सिद्धपीठ संकट मोचन मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें बड़े मंगल पर सिद्धपीठ संकट मोचन मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
हापुड़। सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन मंदिर, कलक्टर गंज, हापुड़ में आठवें बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
बड़े मंगल के पावन अवसर पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक हनुमान जी को सिंदूरी चोला अर्पित किया, हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष सहगल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।











