ATMS College of Education Menmoms
News

महिला हत्याकांड का खुलासा: लूट का विरोध करने पर की थी महिला की हत्या, पुलिस ने हत्यारोपी को गोली मारकर किया गिरफ्तार


हापुड़। हापुड़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद महिला के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान हत्यारे को पुलिस की गोली लगी है। 3 अप्रैल को खाली प्लॉट में महिला शव बरामद हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस, ऑटो और महिला का एक थैला भी बरामद किया है।

आपको बता दें जनपद हापुड़ के हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित एक सिनेमा के पीछे खाली प्लॉट में 3 अप्रैल की सुबह एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पहचान करने पर पुलिस ने मृतक महिला की शिनाख्त हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी निवासी शारदा के रूप में हुई थी। पुलिस ने आज चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद महिला के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ऑटो तमंचा कारतूस और महिला का थैला भी बरामद किया है। आरोपी ने महिला को ऑटो में बैठाकर लूट के इरादे से खाली प्लॉट में ले गया और महिला का थैला छीनने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी आमिर ने महिला का गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। पकड़ा गया आरोपी जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावटी निवासी अमर पुत्र मोहम्मद शमी है। इस पूरे मामले में सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि अच्छेजा के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक ऑटो चालक को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन ऑटो चालक बदनोली के जंगल की तरफ भाग निकला और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में बदमाश पर फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम गुलावटी निवासी समीर पुत्र मोहम्मद शमीम बताया है। ऑटो की चेकिंग के बाद ऑटो में एक थैला मिला है। थैले में महिला का आधार कार्ड है। जब आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि यह थैला एक महिला से मिला है। आरोपी ने बताया कि यह थैला एक महिला से छीना है। 3 अप्रैल को खाली प्लॉट में एक महिला का शव मिला था। महिला की शिनाख्त शारदा निवासी चमरी के रूप में हुई थी। आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। घायल बदमाश का उपचार कराया जा रहा है। अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page