M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 28 अप्रैल: आज ग्रहों की स्थिति खराब, मीन राशि वाले बचकर पार करें समय, जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन

ग्रहों की स्थिति- सूर्य, बुध और शुक्र मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर चल रहा है। ग्रहों की स्थिति मध्‍मय और खराब है।

राशिफल-
मेष-
स्थिति करीब-करीब ठीक है। जो सूर्य, बुध और शुक आपके लग्‍न में बने हुए है यह संयोग अच्‍छा है। चंद्रमा का सप्‍तम भाव में होना, दाम्‍पत्‍य जीवन में खुशहाली, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। लग्‍न में सूर्य हैं। संतान, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यवसाय की स्थिति बहुत अच्‍छी है। कुल मिलाकर बड़ी अच्‍छी स्थिति है आपके लिए। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-स्थिति थोड़ी डिस्‍टर्बिंग है लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य में थोड़ी कमजोरी, प्रेम में थोड़ी दूरी दिख रही है लेकिन कोई कड़वाहट नहीं है। व्‍यापार की स्थिति आपकी अच्‍छी चल रही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।



मिथुन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेम में न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी चल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापारिक स्थिति आपकी अच्‍छी चल रही है। सूर्यदेव को जल देते रहें।



कर्क-पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चल रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।



सिंह-स्थिति अच्‍छी है। भाइयों-मित्रों की सहायता से रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं आप। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें आप।



कन्‍या-योजनाएं फलभूत हो रही हैं। आर्थिक योजनाएं फलीभूत हो रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति ठीक-ठाक है। थोड़ा मध्‍यम अभी बना हुआ है। प्रेम की स्थिति धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।



तुला-व्‍यवसायिक लाभ होगा। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता होगी जीवन में। बिल्‍कुल सकारात्‍मक उर्जा का संचार हो रहा है। अच्‍छी स्थिति है जीवन में। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम की स्थिति बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का त्‍याग करें किसी को दान करें।



वृश्चिक-खर्च को लेकर मन चिंतित रहेगा। मानसिक स्थिति तनावग्रस्‍त रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।



धनु-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग बना रहेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार ठीक चल रहा है। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-स्थिति ठीक है। भाग्‍य साथ दे रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम की स्थ्‍िाति बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-स्थिति पहले से बेहतर है। हर तरह से चीजें सुधर रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्‍तु गरीबों में दान करना अच्‍छा रहेगा।

मीन-अभी थोड़ा सा बचकर पार करें। विपरीत स्थिति चल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक है। काली मंदिर में कुछ भी दान करना आपके लिए अच्‍छा रहेगा। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गरीबों में किसी सफेद वस्‍तु का दान करें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।



Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page