कुष्ठ आश्रम में अधिकारियों को लेकर पहुंचे डीएम, साथ चाय पीकर मनाई दीपावली, डीएम को देख खुश हुए बस्ती निवासी

कुष्ठ आश्रम में अधिकारियों को लेकर पहुंचे डीएम, साथ चाय पीकर मनाई दीपावली, डीएम को देख खुश हुए बस्ती निवासी
हापुड़(यर्थाथ मुन्ना/ रिशु सिंह)।
शुक्रवार को डीएम अभिषेक पाण्डेय, सीएमओ व अन्य अधिकारियों के साथ अचानक कुष्ठ आश्रम पहुंचे और वहां के सदस्यों के साथ चाय की चुस्की लेते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम डीएम अभिषेक पाण्डेय जिलें के अधिकारियों के साथ अचानक फ्री गंज रोड़ स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे, जहां लोगों ने एकाएक अधिकारियों को देख आश्चर्य जताया, परन्तु दीपावली की शुभकामनाएं देने पर चेहरे पर मुस्कान आ गई।
डीएम अभिषेक पाण्डेय, सीएमओ डॉ सुनील त्यागी व अन्य अधिकारियों ने सदस्यों के साथ चाय पीते हुए उनके हाल चाल पूछे और वितरित किए गिफ्ट।












