HapurNewsUttar Pradesh
युवक की जहर देकर हत्या के आरोपी पत्नी व सुसर गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी युवक को सुसरालियों द्वारा जहर देकर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व सुसर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर के गांव इमटौरी निवासी सोनू (28) की शादी नवम्बर 24 में खुर्जा निवासी एक युवती संतोष के साथ हुई थी। बुधवार को पति पत्नी के बीच मामूली विवाद हो गया था। जिसके बाद सुसरालियों पर मारपीट कर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि मामले में हत्यारोपी पत्नी संतोष व सुसर टेकचंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












