घर से लापता हुए ऑटो चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला

हापुड़ ।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा से लापता हुए युवक का शव बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के जंगल में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। उसका श्री व्हीलर घटना स्थल से कूछ ही दूरी पर खड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के जंगल में गांव के लोग घूमने के लिए गए थे। वहां पर उन्होंने आम के पेड़ से एक युवक का शव रस्सी से लटका हुआ देखा। शव को देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव को पेड़ से उतारा कर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया।
मृतक की शिनाख्तसिंभावली के गांव सिखेड़ा अमन उम्र 20 वर्ष के रुप में हुई। पुलिस ने परिवार के लोगों से संपर्क किया। मृतक के पिता उदयपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा सिंभावली से हापुड़ के लिए श्री व्हीलर चलाकर परिवार का पालन पोषणकरता था। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह को बेटा रोजमर्रा के भांति श्री व्हीलर लेकर गया था। उसको काफी तलाश किया जिसके न मिलने पर सोमवार की सुबह ही सिंभावली थाने में गुमशुदा की तहरीर दी थी।











