संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने गृहक्लेश के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने गृहक्लेश के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर रोड निवासी अरमान(25) ने गृहकलेश के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, अरमान अपने पिता बसरुद्दीन और परिवार के साथ बागड़पुर रोड पर रहता था। बसरुद्दीन के तीन बच्चे हैं-एक बेटा अरमान और दो बेटियां, जिनकी शादी हो चुकी है। अरमान की शादी पांच महीने पहले हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। तीन महीने पहले अरमान की पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी और तब से वापस नहीं लौटी।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गृहकलेश आत्महत्या का मुख्य कारण प्रतीत होता है।












