होली मिलन उत्सव आयोजित कर सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं ,होली का त्यौहार प्रेम व सद्भावना की भावना को मजबूत करता है – अलका माहेश्वरी, डाक्टर सुनीता शर्मा

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

अलायंस क्लब महक द्वारा रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा रेस्टोरेंट में होली मिलन उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी सभी ने सामूहिक डांस कर आनंद लिया तंबोला का गेम खेला गया विभिन्न प्रतियोगिताई हुई होली के गीत गायन का कार्यक्रम रखा गया और सभी ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष अलका माहेश्वरी ने कहा होली का त्यौहार प्रेम व सद्भावना की भावना को मजबूत करता है यह उमंग का पर्व है।

सचिन डॉक्टर सुनीता शर्मा ने इस पर पर कहा कि जीवन में खुशी उमंग और उत्साह की वृद्धि होली का त्यौहार मना कर महसूस की जाती है।

कोषाध्यक्ष सरिका गुप्ता ने कहा भारत में होली का पर्व आदिकाल से मनाया जाता रहा है यह हमें एकता के सूत्र में बांध देता है।

संस्था की वरिष्ठ सदस्य रुबीना माहेश्वरी ने कहा की होली भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है और हमें इसे बहुत ही प्रेम और उमंग के साथ मनाना चाहिए।

इस अवसर पर विनीता महेश संगीता वृंदा प्रतिभा गुप्ता बबीता शर्मा मंजुला रुचि ज्योति साहनी सरिता बिना वर्मा आदि सभी सदस्य उपस्थिति रही तथा होली पर का आनंद मनाया।

Exit mobile version