प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार, गिड़गिड़ाते हुए पुलिस से मांगी माफी

हापुड़।
थाना गढ़ क्षेत्र में एक सैलून की दुकान पर प्रधानमंत्री मोदी को गाली गलौज व अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी पुलिस से गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगता नजर आया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुकेतर के गांव पुष्पावती पूठ निवासी तालिब दूसरे समुदाय का युवक गांव में स्थित हेयर सेलून पर पहुंचा। जहां मौजूद कुछ युवकों के साथ उसकी बहस होने लगी। इसके बाद युवक ने दुकान में खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं, दुकान में मौजूद युवकों ने उसे समझाने की कोशिश की। जिसे देखकर क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपी युवक तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया है।













Very interesting information!Perfect just what I was looking for! “Wherever the Turkish hoof trods, no grass grows.” by Victor Hugo.