M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हिंमाशु उर्फ कलुवा हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, भतीजी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की थी हत्या

हिंमाशु उर्फ कलुवा हत्याकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, भतीजी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की थी हत्या

हापुड़। थाना पिलखुवा पुलिस ने अपहृत किशोर हिमांशु उर्फ कलुआ के हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।
जिनकी निशांदेही पर ईट के टुकडे व मृतक का शव व मृतक के जले हुए कपडो की राख एवं जली हुई चप्पलो के अवशेष बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्त सचिन द्वारा अपने सहभियुक्त पुष्पेन्द्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से भतीजी से छेडछाड का बदला लेने के उ‌द्देश्य से हिमांशु उर्फ कलुआ का अपहरण कर की थी उसकी हत्या।

भोजपुर निवासी प्रमोद कुमार ने 19 नवम्बर को थाना पिलखुवा पर सूचना दी गयी कि उसके भतीजे जितेन्द्र का दतेडी गेट के पास प्रोपट्री डीलिंग का ऑफिस है। जहां पर हिमांशु उर्फ कलुआ पुत्र नरेश पंवार निवासी ग्राम कनकपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 15 वर्ष रहता था, जिसको दिनांक 17.11.2025 को सचिन उर्फ पस्सू व पुष्पेन्द्र खल की बोरी लाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर ले गये थे किन्तु हिमांशु अभी तक वापस नहीं आया है।

थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा अपहृत किशोर हिमांशु उर्फ कलुआ के हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए 02 हत्यारोपियों भोजपुर निवासी सचिन उर्फ पस्सू व बुलन्दशहर निवासी पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशांदेही पर आलाकत्ल ईट के टुकडे व मृतक का शव व मृतक के जले हुए कपडो की राख एवं जली हुई चप्पलो के अवशेष बरामद हुए हैं।

पूछताछ का विवरणः-

गिरफ्तार हत्यारोपी पुष्पेन्द्र व सचिन ने बताया कि हम दोनो एक साथ हिन्दुस्तान लीवर कंपनी छिजारसी जनपद हापुड में काम करते थे, तबसे हम दोनो मे दोस्ती है, वर्तमान मे हम दोनो रिलायस रोड पिलखुवा स्थित मैक्स कंपनी मे काम करते हैं। सचिन ने बताया कि लगभग छह सात माह पहले हिमांशु उर्फ कलुवा ने मेरी भतीजी के साथ छेडछाड की थी, जिसपर हम दोनों पक्षों में झगडा भी हुआ था परन्तु बदनामी के डर से हमने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। इसी रंजिश के कारण मैं हिमाशु से बदला लेना चाहता था। इसलिए दिनांक 17/11/25 को मैने अपने दोस्त पुष्पेन्द्र को अपने गाँव कनकपुर बुलाया था और हम दोनों ने मिलकर घर पर बैठकर हिमांशु की हत्या करने की योजना बनाई थी। योजनाबद्ध तरीके से हम दोनो जितेन्द्र के प्रॉपर्टी डीलिंग के आफिस पर पहुँचकर हिंमाशु उर्फ कलुवा को बहला फुसलाकर मोटरसाईकिल पर बैठाकर ग्राम नाहली के पास ले गये थे और एक ईख के खेत के पास मोटरसाईकिल रोककर सचिन ने कहा कि गन्ने चूसते है और हम दोनो गन्ने के खेत मे हिमाशु को गन्ना तोडने का बहाना बनाकर घुस गये थे, जहां पर हमने हिमांशु के सिर और मुँह पर ईट से वार कर उसकी हत्या कर दी थी और उसकी पहचान छिपाने के लिये उसके कपडे व चप्पल उतारकर कुछ दूरी पर ले जाकर जला दिये थे और हिमांशु के शव को उसी गन्ने के खेत मे छिपा दिया था।

गिरफ्तारी का स्थानः परतापुर दतेडी रोड।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page