News
हार्ट अटैक से वृद्धा की मौत, लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया हास्पिटल में हंगामा
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-15-55-24-55_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E28360889712376837735-300x234.webp?resize=300%2C234&ssl=1)
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के फ्री गंज रोड स्थित एक अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। इसके बाद परिजन महिला के शव को अस्पताल से लेकर अपने घर लौट गए।
जिला बुलंदशहर के गांव कुरली निवासी महेंद्री देवी (72) को हार्टअटैक आया था। शनिवार की सुबह परिनजों ने उसे फ्री गंज रोड पर एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर महिला के शव को घर भिजवा दिया गया है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-16-62_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25352369046354451607-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-23-22_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E28861291822179723726-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-18-37-40_7352322957d4404136654ef4adb645047E22851472796819377407-214x300.webp?resize=214%2C300&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-09-23-02-04_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7E28885989183598293725-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)