M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

कान्वेंट स्कूलों में भी पढ़ेंगे गरीब परिवारों के भी बच्चे:बीएसए, -प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को पढ़ाना अनिवार्य

हापुड़।
जनपद में संचालित कान्वेंट स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों को भी प्रवेश मिलेगा। अभिभावकों को अपने बच्चे का पोर्टल पर आवेदन करना होगा। प्रथम चरण में आवेदन करने की प्रक्रिया आगामी 2 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। लाटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जायेगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में जनपद में कान्वेंट स्कूलों में 4180 बच्चों को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कान्वेंट स्कूलों में 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को प्रवेश देना अनिवार्य है। इसके लिए बीते वर्षों में प्रवेश लेने हेतु फार्म भरकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होता है। लेकिन अब शासन ने ऑफ लाइन प्रवेश प्रक्रिया समाप्त कर दिया है।
उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त आदेशानुसार अब गरीब बच्चों को इंगलिश मीडियम स्कूलों में ऑन लाइन आवेदन करना होगा। जिसके लिए प्रथम चरण के लिए बेवपोर्टल शुरू आवेदन करने की प्रक्रिया आगामी 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर आगामी 16 फरवरी तक चलेगी।
बीएसए ने बताया कि द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया आगामी 21 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगी। जबकि तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया आगामी 12 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की लाटरी 18 फरवरी,द्वितीय चरण की लाटरी 9 मार्च व तीसरे चरण की लाटरी 27 मार्च को निकाली जायेगी। उनके द्वारा बच्चों को स्कूलों का आवंटन 20 फरवरी,11 मार्च व 29 मार्च को किया जायेगा। स्कूल आवंटन होने के उपरांत आगामी 4 अप्रैल 2026 तक बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में प्रवेश दिलाया जायेगा।
जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान अमित शर्मा ने बताया कि कान्वेंट स्कूल में गरीब बच्चों को केवल कक्षा नर्सरी व एक में प्रवेश मिल सकेगा। इन बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा स्कूलों को करा दी जायेगी। कान्वेंट स्कूलों द्वारा इस नियमों को पालन करने से गरीब बच्चों को पढक़र अपनी प्रतिभा का मौका दिखाने का अवसर मिल सकेगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page