M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ निवासी मीना त्यागी केबिनेट मंत्री की ओएसडी नियुक्त, लोगों ने दी बंधाईयां

हापुड़।

तहसील क्षेत्र के गांव असौड़ा रियासत परिवार से जुड़ी मीना त्यागी को दिल्ली में भाजपा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण तथा उद्योग मंत्री, मनजिंदर सिंह सिरसा का विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। उनके इस चयन से जनपद हापुड़ सहित असौड़ा परिवार में खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी समाजसेवी व व्यापारी नेता अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी (बन्टी त्यागी ) के छोटे भाई अतुल सुन्दर नारायण सिंह त्यागी (बब्बल त्यागी ) की पत्नी मीना त्यागी को दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण तथा उद्योग मंत्री, मनजिंदर सिंह सिरसा का विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख
अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी (बन्टी त्यागी ) असौड़ा हाऊस वाले ने बताया कि उनके परिवार का सामाजिक कार्यों में लंबे समय से योगदान रहा है। यही वजह है कि मीना त्यागी जी की नियुक्ति को समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका और सकारात्मक छवि की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों,व्यापारी वर्ग और सामाजिक संगठनों ने मीना त्यागी के इस दायित्व पर नियुक्त होने पर हर्ष जताया है। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। असौड़ा परिवार के लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।



मीना त्यागी की नियुक्ति से क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं में भी उत्साह का माहौल है। सभी का मानना है कि उनके अनुभव और समर्पण से समाजहित में नई पहलें देखने को मिलेंगी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page