हापुड़ के सर्राफा बाजार में उत्तराखंड पुलिस की दबिश, चांदी चोरी के मामले में एक हिरासत में

हापुड़ के सर्राफा बाजार में उत्तराखंड पुलिस की दबिश, चांदी चोरी के मामले में एक हिरासत में
हापुड़। जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार में हुई 6 किलो चांदी चोरी के मामले में उत्तराखंड पुलिस की टीम आरोपी को साथ लेकर हापुड़ के सर्राफा बाजार पहुंची थी। पुलिस ने बाजार में कई दुकानों पर जांच की और कुछ लोगों से पूछताछ भी की।
कार्रवाई के दौरान कई सर्राफा व्यापारी एकत्र हो गए और विरोध करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से उत्तराखंड पुलिस चौकी पर पूछताछ कर रही है।
छापेमारी से बाजार में कुछ देर हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।











