ATMS College of Education Menmoms
News

कांग्रेसियों ने मनाया संविधान दिवस, संविधान दिवस पर किया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन को याद

कांग्रेसियों ने मनाया संविधान दिवस, संविधान दिवस पर किया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन को याद

देश के संविधान पर कभी कोई आंच नहीं आने देंगे – राकेश त्यागी

*हापुड़। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारी गणों ने एकत्रित होकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नम आंखों से अपनी अपनी अपनी श्रद्धांजलि भेंट क
कर संविधान दिवस मनाया। *जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर एक गोष्ठी आयोजित की और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन को याद किया और कहा* कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया। गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था। इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ सर हरीसिंह गौर का जन्मदिवस भी होता है। इस अवसर पर समस्त कांग्रेस जन सर हरीसिंह गौर को उनकी जयंती पर अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। *पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा* कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, जो भारत के संविधान के गठन का प्रतीक है। 26 नवंबर का दिन नागरिकों को संविधान में निहित मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
कांग्रेस जनों ने संविधान दिवस पर अपने हाथों में संविधान की किताब रख देश के संविधान को बचाने की शपथ ली और कहा कि देश के संविधान पर कभी वे आंच नहीं देने देंगे।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर आशाराम शर्मा, गढ़ विधानसभा प्रभारी राजेंद्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, लोकपाल सागर, यशपाल ढिल्लो, रवींद्र गुर्जर, कुसुम लता, मास्टर शहरयाब, संजय छाबड़ा, कपिल शर्मा,निसार अहमद, अनुज कुमार एडवोकेट, सुबोध शास्त्री, विक्की शर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव निसार खान, हारून सिद्दीकी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा। सचिन कुमार, शिवम् कुमार, दिव्यांशु चतुर्वेदी, अनूप कर्दम, गोपाल भारती, महबूब आदि पदाधिकारी गण और लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

3 Comments

  1. It’s fascinating how digital tools are democratizing music creation! Reminds me of early sampling techniques, but way more accessible. I recently discovered you can Play Sprunki – a neat, browser-based music mixer. Cool to see innovation building on existing concepts!

  2. Heard some buzz about 639jili. Popped in to see what’s what. The Jili games are pretty fun and graphics are on point. Gotta try it to see if it’s your vibe, ya know?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page