हापुड़ के कलाकार ने जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता में जीता तृतीय स्थान, ‘मेरा युवा भारत’ ने किया सम्मानित, 5वीं बार जिला स्तर पर लहराया परच

हापुड़ के कलाकार ने जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता में जीता तृतीय स्थान, ‘मेरा युवा भारत’ ने किया सम्मानित, 5वीं बार जिला स्तर पर लहराया परचम
हापुड़/गाजियाबाद।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में RKGIT कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता में गाजियाबाद के कलाकार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सिद्धार्थ गौतम को जिला युवा अधिकारी एकता मिश्रा ने सम्मान चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्रालय के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सम्मान के बाद कलाकार सिद्धार्थ गौतम ने कहा, _”हर सम्मान नई ज़िम्मेदारी लेकर आता है। यह उपलब्धि मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा देती है।”_ उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर यह उनका 4-5वां पुरस्कार है, जो उनकी निरंतर साधना का परिणाम है।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के युवा कलाकारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मकता को नई उड़ान देना है। प्रतियोगिता में चित्रकला, मूर्तिकला और लोक कला सहित विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और कला प्रेमी मौजूद रहे और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।















