ATMS College of Education Menmoms
News

चोरी की कार के साथ एक गिरफ्तार

गढ़मुक्तेश्वर
कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक अारोपित को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित एक साथी मौके से फरार हो गया। आरोपित के फरार साथी ने संबंधित कार दिल्ली से चाेरी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके फरार साथी की तलाश तेज कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने मेरठ की ओर से एक चोरी की कार में दो लोगों के आने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मेरठ मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक कार को रुकने का इशारा किया तो उसके चालक ने गाड़ी की गति को तेज कर दिया। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसको पकड़ लिया। लेकिन एक आरोपित मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपित जिला अंबेडकर नगर के थाना बसखारी के गांव दौलतपुर महमूदपुर का रहने वाला लालचंद चौरसिया है। आारोपित के पास से बरामद हुई कार की चेकिंग के दाैरान उसमें मिले कार के दस्तवेजों की जांच करने पर मालूम हुअा कि कार पश्चिमी बंगाल के माल्दा के एमजे कालेज बिहाइंड रेलवे रोड के रहने वाले अकरामुल के नाम पर है। लेकिन दस्तावेज में गाड़ी के चेसिंग नंबर और वर्तमान के चेसिंस नंबर अलग है। जिसको देखकर पुलिस ने आरोपित से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिछले काफी दिनों से कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में रहने वाले मुज्जमिल हयात के साथ रहता है। मुज्जिमल कार से उतार फरार हो गया है। संबंधित गाड़ी को मुज्जमिल ने दिल्ली से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके फरार साथी को तलाश करने के लिए दबिश दी, लेकिन फरार आरोपित का कोई सुराग नहीं लग सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार आरोपित को शीघ्र ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page