हमलें के बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए छह जनपदों से बुलाई टीमें,लगेगा जाल ,सर्च आपरेशन शुरू
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/04/img-20240425-wa00853127721882494166758.jpg?resize=780%2C349&ssl=1)
हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र चितौड़ा के जंगल में सलारपुर और चित्तौड़ा की मंढैया के अपने खेतों पर काम कर तीन किसानों पर तेंदुए ने हमला के बाद वन विभाग ने तेंदुए कौन पकड़ने के लिए छह जिलों की टीमें बुलाकर सर्च अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र चितौड़ा के जंगल में सलारपुर और चित्तौड़ा की मंढैया के किसान अपने खेतों पर काम कर रहे थे जहां ईख के खेत में से निकले तेंदुए ने किसानों पर एक के बाद एक हमला कर पीयूष कुमार व योगेंद्र कुमार , दुष्यंत पर भी हमला कर घायल कर दिया था।
घटना के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक अधिकारी एके जानू टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने टीम के साथ मिलकर जंगल में तेंदुए की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी।
वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा अलग अलग स्थानों पर पिंजरे और सीटीवी कैमरों को लगवाया, ताकि तेंदुएं को जल्द से जल्द पकड़ में आ सकें।
तेंदुए के जंगल में होने की सूचना पर हापुड़ जनपद के अलावा नोएडा, दादरी, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर समेत अन्य स्थानों से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/04/screenshot_2024-03-31-15-15-44-75_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E27942426154941469890.jpg?resize=300%2C179&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/04/screenshot_2024-03-31-15-18-32-06_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E21165604569169720143.jpg?resize=300%2C229&ssl=1)