सिंभावली मिल ग्रुप की मालकिन पर एफआईआर दर्ज

सिंभावली मिल ग्रुप की मालकिन पर एफआईआर दर्ज
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना):
थाना सिम्भावली क्षेत्र में सिम्भावली व ब्रजनाथ शुगर मिलों पर किसानों के 220 करोड़ रुपए का भुगतान ना करने पर डीएम के आदेश पर सिंभावली शुगर मिल की एमडी पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार सिंभावली शुगर मिल पर 2025-26 पेराई सत्र का किसानों का लगभग 220 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। शासन स्तर से कई बार मिल प्रबंधन को भुगतान करने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद किसानों के खातों में बकाया राशि नहीं पहुंच सकी।
गन्ना समिति के सचिव की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को शिकायत दी गई है।
डीएम कविता मीना ने मंगलवार को जनपद की सिंभावली एवं बृजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों के 220 करोड़ रुपए के बकाए को लेकर गन्ना विभाग को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला गन्ना अधिकारी के निर्देश पर हापुड़ एवं सिम्भावली सोसायटी सचिव ने थाना सिंभावली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिम्भावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया मिल कि मालकिन गुरसिमरन कौर मान पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।











