M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

छोटे भाई की बीवी से शादी करने के चक्कर में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

छोटे भाई की बीवी से शादी करने के चक्कर में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

लोनी:

गाजियाबाद के कोतवाली इलाके में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. इलाके के सबलू गढ़ी में शनिवार (23 सितंबर) की रात बड़े भाई ने छोटे भाई का चाकू से गला रेत दिया था, अब इस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छोटे भाई की पत्नी से शादी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था. सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 23 सितंबर की रात सबलू गढ़ी के बब्लू शर्मा की हत्या कर दी गई थी।

शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट

मामले की जांच की गई तो उसके बड़े भाई राजेश शर्मा की भूमिका सामने आई। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसका बब्लू से झगड़ा होता था। 23 सितंबर को बब्लू शराब के नशे में उसके पास पहुंचा। उसे भी शराब पिलाई. इसके बाद दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ.



उस ने सोचा कि वह बब्लू की हत्या कर आत्महत्या साबित कर देगा. उसकी पत्नी से शादी करेगा इसी योजना के तहत उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से बब्लू की गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद उसने चाकू नाले में फेंक दिया और भाग गया.



शादी करके हड़पना चाहता था जायदाद

पुलिस ने बताया कि राजेश ट्रक चलाता है और बब्लू स्कूल बस चलाता था। राजेश की शादी नहीं हुई थी. वह बब्लू की पत्नी से शादी कर उसकी जमीन-जायदाद भी हड़पना चाहता था।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page