M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

सांसद अरुण गोविल ने की रेलमंत्री से गेट नंबर-40 पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग ,भेजा पत्र

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड़ के रेलवे गेट नंबर-40 पर लगने वाले भीषण जाम को लेकर सांसद अरुण गोविल ने रेलमंत्री को पत्र भेजा है , जिसमें फाटक पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड़ पर दोमयी फाटक पर हजारों लोगों का आवागमन रहता है, परन्तु फ्लाईओवर ना होने से अधिकांश फाटक ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक बंद रहता है , जिससे वहां हर समय जाम की स्थिति रहती है। मामले को लेकर लोगों ने सांसद से वहां फ्लाईओवर बनवाने की मांग की थी।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में कहा कि

गेट नंबर-40 रेलवे क्रॉसिंग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। यह मार्ग न केवल शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ता है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आवागमन का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन हजारों वाहन, छात्र, कर्मचारी और आम नागरिक इस मार्ग से गुजरते हैं। रेलवे क्रॉसिंग का फाटक दिन में कई बार और लंबे समय तक बंद रहता है। जिससे कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सांसद अरुण गोविल ने रेल मंत्री से फ्लाईओवर निर्माण को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page