M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सहायक अध्यापक मनवीर सिंह हुए रिटायर, संघ ने किया सम्मानित

सहायक अध्यापक मनवीर सिंह हुए रिटायर, संघ ने किया सम्मानित

हापुड़ । मलकपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक मनवीर सिंह के रिटायर होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने उनका विदाई समारोह आयोजित कर उनका सम्मान किया।

शिक्षक मनवीर सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग को लगभग 26 वर्ष सेवा की है राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक कश्यप ने बताया मनवीर सिंह हमेशा विद्यालय के लिए समर्पित थे तथा बच्चों से जुड़े हुए रहते थे हमेशा बच्चों को विज्ञान और गणित की बातें बताते रहते थे ।

कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने बताया कि मनवीर सिंह महासंघ के जिला उपाध्यक्ष भी थे वह समय-समय पर शिक्षकों के हित के लिए भी आवाज उठाते रहते थे और संगठन के दायित्व को समझते हुए हमेशा शिक्षक सेवा में लगे रहते थे।
सेवानिवृत्ति के समय संघ के संगठन मंत्री मोहर सिंह , कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना , मीडिया प्रभारी अरुण सिसोदिया, हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार, गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रवि भूषण तथा गढ़ के ब्लॉक महामंत्री प्रवेश कुमार, सरजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष रीता भाटी, महिला मंत्री ज्योति चौधरी, आदि पदाधिकारी मौजूद थे तथा सभी ने मनवीर सिंह को सकुशल सेवानिवृत्ति होने की बधाई दी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page