साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन युवकों के खाते से उड़ाए 3.55 लाख रुपए, एफआईआर दर्ज

साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन युवकों के खाते से उड़ाए 3.55 लाख रुपए, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी दो युवकों से साइबर ठगों ने अलग अलग खातों से 3.55 लाख रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग निवासी प्रमांक गर्ग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि तीन मई की सुबह उसके फोन पर एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोपी ने झांसे में लकर उसके खाते से 1,57,500 रुपये निकल गए।
उधर हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी खाई बाजार कोटला युसूफ निवासी जावेद के साथ साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 1.94 लाख रुपये की ठगी कर ली।
जावेद अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए उसके क्रेडिट कार्ड की केवाईसी अपडेट करने की बात कही।इसके बाद साइबर ठग ने उनके खाते से चार बार में 1,94,800 रुपये निकाल लिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












