News
सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला व फायरिंग के चारों आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में थार सवार युवकों से एक सब्जी विक्रेता ने उधार के रुपए मांगने पर दंबगों द्वारा की गई फायरिंग व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तंमचें बरामद किए और जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव
गोहरा आलमगीरपुर निवासी सब्जी विक्रेता ने उधार के रुपए मांग लिए थे। जिससे थार कार से सवार होकर उसकी दुकान पर पहुंचे और उसपर फायरिंग कर सामान सड़क पर फेंक दिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी बाबूगढ़ निवासी अनुज, नरेश, पिलखुवा निवासी मुकेश व स्याना निवासी विनीत को गिरफ्तार कर चार तंमचें,थार कार बरामद कर सभी को जेल भेज दिया।











