M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत

सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत

हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र के जीएस फ्लाईओवर पर देर रात एक अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया । जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार देर रात जीएस फ्लाईओवर से गुजर रहे एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. I appreciate this content. This gives me a lot to think about. I’ve been looking for information like this for a while. Related resource: 开云体育 — highly recommend it. Looking forward to your next post!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page