सड़क दुर्घटना में ढोलकवादक की मौत,शादी के कार्ड बांटकर वापस घर लौट रहे थे

हापुड़़ (अमित मुन्ना)।

नगर के एक मौहल्लें निवासी व ढोलकवादक की देर रात बाईक से वापस घर लौटतें समय टक्कर लगनें से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बहन की शादी का कार्ड बांटकर वापस लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार हापुडं के राजीव विहार कालोनी निवासी गौरव मस्ताना गुरुवार को बहन की शादी के कार्ड ब़ाटकर वापस बाईक से घर आ रहा था,तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही घायल गौरव को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

Exit mobile version