HapurNewsUttar Pradesh
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाईक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में तीन दिन पूर्व गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम निडौरी निवासी नदीम अपने भतीजे नजर आलम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।, तभी जिंदल नगर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल नदीम को पहले स्थानीय रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।











