M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार से 1.70 लाख ठगी

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक बेरोजगार युवक से साइबर ठग ने साऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.70 लाख ठगी कर ली।

सिंभावली के सैफी कॉलोनी निवासी रिहाना ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा रिहान काफी समय से बेरोजगार है। जिसका फायदा उठाकर गांव मुरादपुर निवासी युवक उसके पास आया। जिसने रिहान को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने की बात कही। आरोपी ने गाड़ी चालक का काम और 1700 रियाल वेतन दिलाने का झांसा दिया। जिसने इसके लिए एक लाख 70 हजार रुपये का खर्च बताया। पैसे लेकर आरोपी ने उसके बेटे को सऊदी अरब भेज दिया। लेकिन वहां पहुंचकर पता चला कि उसके बेटे से घरेलू सहायक और सफाईकर्मी के रूप में काम कराया जा रहा है। वहीं उसे दो माह से कोई वेतन नहीं दिया गया है। जिसके चलते वह सऊदी अरब में काफी परेशान है।

सीओ आशुतोष शिंवम ने बताया कि यदि थाने में तहरीर दी गई है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page