ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

संदिग्ध परिस्थितियों में पति हुआ लापता, पत्नी लगा रही है थाने के चक्कर

हापुड़ ।

थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला चमरी की एक महिला का पति बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पति की खोज में भटक रही पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस अब लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

महिला पूजा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग नौ माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे और उसके पति को घर से निकाल दिया था। तब से वह किराए के मकान में अपने दो छोटे बच्चों के साथ रह रही है। उसका पति विजय उर्फ सेठी अक्सर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है और नौकरी छोड़ने का दबाव बनाता है। इसके बावजूद, वह पति के साथ रहने को मजबूर है।

बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे, पति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पीड़िता ने उसकी तलाश शुरू
की और ससुराल पक्ष को भी सूचित किया, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी पति का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार शाम को, वह कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि व्यक्ति की तलाश जारी है और उसे जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page