शादी से वापस लौट रही महिला के गलें से उड़ाई सोंने की चेन, आरोपी महिला को पकड़ पुलिस को सौंपा

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के तहसील चौपाल पर ई रिक्शा से शादी समारोह से वापस लौट रही एक महिला के गलें से दूसरी महिला ने सोनें की चेन उड़ा ली। पीड़िता ने आरोपी महिला को पकड़ पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के लज्जापुरी निवासी सुन्दरी देवी तहसील चौपाल पर एक शादी समारोह से ई रिक्शा से वापस लौट रही थी।

पीड़िता ने बताया कि तहसील चौपला से एक महिला एक बच्ची के साथ लज्जापुरी के लिए ई-रिक्शा में बैठी थी। इसी बीच ई-रिक्शा में सवार महिला ने उसके गले से अचानक सोने की चेन खोल ली। लेकिन उसे पता चल गया। ई-रिक्शा चालक की मदद से महिला को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version