M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा की मनस्वी मित्तल ने 99.6% प्राप्त कर जिला हापुड़ को किया गौरवान्वित

पिलखुवा।

लगन और समर्पण की मिसाल कायम करते हुए विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा की मनस्वी मित्तल ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 99.6% अंक प्राप्त कर पूरे जिला हापुड़ को गौरवान्वित किया है। उनकी यह असाधारण उपलब्धि हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का दीपस्तंभ है।

विद्यालय में दिव्या तोमर ने 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं दिव्यांश शर्मा 94.4% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इन विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय के परिश्रमी वातावरण और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रमाण है।

अध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, निदेशक नदीश गुप्ता और प्रधानाचार्य एन. पी. सिंह ने तीनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हृदय से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ न केवल आज की जीत का उत्सव हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और ऊँची उड़ान भरने के लिए प्रेरित करती हैं।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page