M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बेसिक स्कूलों की शिक्षकों ने की छुट्टियों की मांग, सदर विधायक, डीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़। कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक के मद्देनजर बेसिक शिक्षक संगठनों ने सदर विधायक व डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बेसिक स्कूलों की छुट्टियों की मांग की है।

शिक्षक संगठनों ने श्रावण मास में मार्गो पर अत्यधिक आवागमन के कारण परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के सम्बन्ध सदर विधायक विजयपाल आढती  व डीएम को अवगत कराया है कि भारतीय पचांग के अनुसार पवित्र श्रावण मास 11 जौलाई, 2025 से प्रारम्भ हो चुका है। पवित्र श्रावण मास के चलते जनपद में सभी हाईवे व शहर के अन्य सभी मार्गो पर श्रद्धालु कांव़ड़ियों का बड़ी संख्या में आवागमन रहता हैं। पवित्र श्रावण मास के दौरान विगत में भी परिषदीय विद्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा अवकाश घोषित किया जाता रहा है।
विभिन्न जनपदों में जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया जाता रहा है। जनपद हापुड़ में गाजियाबाद, मेरठ, मोदीनगर, बुलन्दशहर से शिक्षक अपने तैनाती विद्यालय में डयूटी करने आते-जाते हैं। शिक्षकों व कर्मचारियों को वाहन इत्यादि की कमी/अनुलब्धता के कारण विद्यालय में पहुॅंचने में अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सदर विधायक विजयपाल आढती  ने शिक्षकों की समस्याओं को समझते हुए तुरंत डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर दिया और फोन पर वार्ता करके जनपद द्वारा रूट डायवर्जन के कारण शिक्षकों की समस्या को बता दिया है। जल्दी ही उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत कृपया सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शिक्षक एवं छात्र हित में पवित्र श्रावण मास महाशिवरात्रि 23 जौलाई, 2025 तक जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page