M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लॉ स्टूडेंट की फोटो लगाकर कोतवाली पुलिस की फेसबुक आईडी पर अश्लील गाना लगाकर किया वायरल, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी
लॉ स्टूडेंट व एक महिला पत्रकार का फोटो लगाकर कोतवाली पुलिस की फेसबुक आईडी पेज पर अश्लील गाना लगाकर साइबर बदमाशों ने वायरल कर दिया । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नगर के दिल्ली रोड़ निवासी एक युवती नगर के एक संस्थान में एलएलबी की छात्रा है तथा एक चैनल में पत्रकार हैं।

पीड़िता ने बताया कि 16 जुलाई को फेसबुक पर कोतवाली हापुड़ नगर के नाम की आईडी पर उसका फोटो लगाकर अश्लील गाना लगाया हुआ था। इससे उसकी छवि धूमिल हो गई है। इसके बाद जब उसने इस आईडी पर मैसेंजर पर कॉल की तो बात करने वाले व्यक्ति ने इसे सीयूजी नंबर की आईडी बताई।
इस पर उसे कोतवाली बुलाया गया। उसने कोतवाली पहुंचकर इसकी जानकारी की तो यहां पुलिसकर्मियों ने जानकारी से इन्कार कर दिया। जबकि इस आईडी पर अन्य लड़कियों की भी फोटो लगाकर अश्लील गाने वायरल किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page