M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लेखपाल सोसाइड केस : शिकायतकर्ता के विरुद्ध पांच लाख रुपए की डिमांड के आरोप में एफआईआर दर्ज 

लेखपाल सोसाइड केस : शिकायतकर्ता के विरुद्ध पांच लाख रुपए की डिमांड के आरोप में एफआईआर दर्ज
 हापुड़।
धौलाना तहसील में तैनात लेखपाल सुभाष मीणा की आत्महत्या मामले में  मृतक के बेटे सचिन कुमार मीणा ने शिकायतकर्ता भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सचिन का आरोप है कि भूपेंद्र सिंह उनके पिता से 5 लाख रुपए की अवैध मांग कर रहा था।
   जानकारी के अनुसार धौलाना निवासी भूपेंद्र ने 3 जून को डीएम की जन चौपाल में सुभाष मीणा पर खसरा खतौनी की नकल निकालने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। इस शिकायत पर डीएम अभिषेक पांडेय ने लेखपाल को तत्काल निलंबित कर दिया था। सचिन ने बताया कि भूपेंद्र लगातार उनके पिता पर मानसिक दबाव बना रहा था।
   पीड़ित बेटे ने बताया कि प्रकरण समाप्त करने के बदले पैसों की मांग से परेशान होकर उनके पिता अवसाद में चले गए। 9 जुलाई को सुभाष मीणा ने तहसील धौलाना परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। धौलाना थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि झूठी शिकायत करने के आरोप में भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page