M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लापरवाही बरतने व निर्देशों का उल्लघंन करने के मामलें में डीएम ने जिला आपूर्ति अधिकारी को जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

लापरवाही बरतने व निर्देशों का उल्लघंन करने के मामलें में डीएम ने डीएसओ को जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

, हापुड़:

राशन उपभोक्ताओं की समस्याओं के सामाधान, बिना अनुमति कार्यालय छोड़ने व मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अनुपस्थित रहने का आरोप लगाते हुए डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान को कारण बताओ नोटिस भेजा है और तीन दिन के अंदर जवाब ना देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डीएम कविता मीना ने जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान को जारी नोटिस में कहा कि 20 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित सीधी संवाद के दौरान प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और जिला रैंकिंग के संबंध में चर्चा के लिए डॉ. सीमा बालियान को एनआईसी बुलाया गया था।

पत्र में आरोप लगाया कि फोन पर संपर्क करने पर पता चला कि वह कार्यालय में मौजूद नहीं हैं और कार्यालय छोड़कर जा चुकी हैं। जबकि समय से पहले कार्यालय छोड़ने के लिए जिलाधिकारी से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी।

नोटिस में कहा गया है कि इससे पहले भी डीएम द्वारा समय पर कार्यालय आने और बैठने के निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद बार-बार समय से पहले कार्यालय छोड़ा जा रहा है। इससे जनता दर्शन में आने वाले लोगों की समस्याएं समय पर नहीं निपट पा रही हैं।

डीएम ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को जनसुनवाई में इंद्रगढ़ी थाना क्षेत्र की इसरत बेगम ने शिकायत की थी कि राशन डीलर पूरन मल आनंद पिछले कई महीनों से राशन नहीं दे रहा और उनके विकलांग पति से अभद्र व्यवहार करता है। जिस पर डीएसओ को निर्देश दिए गए थे कि तत्काल शिकायतकर्ता से बात कर राशन दिलवाया जाए और दोषी डीलर के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट दी जाए , परन्तु आदेशों का पालन नहीं किया गया। डीएम ने डॉ. सीमा बालियान से तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण ना देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page