M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रंजिश के चलते मेरठ के बदमाश ने मेलें में की फायरिंग,एक घायल

रंजिश के चलते मेरठ के बदमाश ने मेलें में की फायरिंग,एक घायल

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में चल रहे कार्तिक गंगा मेलें में मेरठ के बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक युवक घायल हो गया।

मेले से जुड़े मेरठ सेक्टर में ताबड़तोड़ फायरिंग होने से आसपास में पड़ाव डाल रहे श्रद्धालुओं में दहशत के साथ ही भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मेरठ के जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया अपने रिश्तेदार के डेरे के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान जानी क्षेत्र का एक बदमाश अपने कई साथियों के साथ वहां से होकर निकल रहा था, जो जिला पंचायत सदस्य को देखकर वहां रुक
गया। किसी पुरानी रंजिश की कसक को लेकर उसने जिला पंचायत सदस्य से कहासुनी करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे आसपास के तंबुओं में पड़ाव डाल रहे महिला बच्चे बुरी तरह सहम उठे।

धौलाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लोदा निवासी राजपाल सिंह ने गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ गढ़ गंगा मेले के मेरठ सेक्टर में आया हुआ है। जहां मंगलवार की देर शाम को मेरठ से आया उसका
जिला पंचायत सदस्य रिश्तेदार अतुल पूनिया तंबू के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान थाना जानी के गांव ढढरा का कुख्यात बदमाश योगेश उर्फ लाला वहां से होकर जाने के दौरान अपने चार साथियों के साथ रुक गया। किसी पुरानी कसक की रंजिश को लेकर कहासुनी करते हुए योगेश उर्फ लाला ने साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ ढंग में चार राउंड गोली चला दी। राजपाल सिंह का कहना है कि समझाने पर उक्त सभी आरोपी देख लेने की धमकी देते हुए चले गए, जिससे उनके दोबारा आकर कोई वारदात करने का हुआ है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page