News
बच्चें से कुकर्म का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, भेजा जेल

बच्चें से कुकर्म का आरोपी मौलाना गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने
बच्चे के साथ कुकर्म के आरोपी व दो साल से फरार चल रहे मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
धौलाना पुलिस ने वर्ष 2023 में नाबालिग से कुकर्म के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि क्षेत्र में 2023 में एक बच्चे के साथ कुकर्म कर फरार चल रहा आरोपी हाजी अकील निवासी सादीपुर छिडौली, थाना बादलपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












