HapurNewsUttar Pradesh
कमेटी के नाम पर ठगी का आरोप

हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ निवासी महिला ने पड़ोसी पर कमेटी के 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी मदीना ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए गांव की ही रहने वाली महिला के पास 50 हजार रुपये की कमेटी डाल रखी थी। कमेटी का समय पूरा हो चुका है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने महिला से अपनी रकम मांगी तो आरोपी महिला ने पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।












