मिशन हरित सेना का मेगा इवेंट : आज 10,000 पौधे राष्ट्र के नाम – हरित भारत की तरफ ऐतिहासिक कदम

मिशन हरित सेना का मेगा इवेंट : आज 10,000 पौधे राष्ट्र के नाम – हरित भारत की तरफ ऐतिहासिक कदम
हापुड़ । रविवार को ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स के सेंट्रल स्क्वायड द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे मिशन हरित सेना के अंतर्गत एक विशाल मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन आनंद विहार कॉलोनी, दिल्ली रोड, हापुड़ में सबली गांव के निकट किया गया।
इस अवसर पर संगठन ने पूरे देश में एक ही दिन में 10,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया, जिसके माध्यम से देशभर के एक्स कैडेट्स, कैडेट्स एवं पर्यावरण प्रेमियों ने हरियाली की इस मुहिम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के सेंट्रल ब्यूरो चीफ अनुज त्यागी जी की अगुआई में छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रितेश कुमार, सेंट्रल चीफ हिमांशु कुमार, सेंट्रल जनरल ऑफिसर गजेंद्र सिंह, सेंट्रल डिप्टी चीफ राहुल त्यागी, सेंट्रल फाइनेंस चीफ भूषण सैनी, सेंट्रल सदस्य लक्ष्मी रानी, कैडेट ऋत्विज कैडेट दिव्यांश, डॉक्टर ओमप्रकाश, नरेंद्र, गौरव, रॉबिन तथा सबली गांव के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय चीफ हिमांशु कुमार ने कहा कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी संगठन पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 05 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) से 26 जुलाई 2026 (कारगिल विजय दिवस) तक संगठन के हरित योद्धाओं द्वारा 1,00,000 पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भारत के निर्माण का संकल्प है। अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले हरित योद्धाओं को संगठन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
मिशन हरित सेना का संदेश है –
“एक कैडेट – दस पौधा – एक हरित भविष्य”।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र में वृद्धि तथा युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना है।
जारीकर्ता
सेंट्रल प्रशासनिक कार्यालय
ब्रिगेड ऑफ एक्स कैडेट्स











