तहेरी बहन के बेटे से लव-मैरिज ना होने से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर दी जान

हापुड़।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर सरावनी निवासी युवती निदा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मेरठ शहर के मोहल्ला जाकिर कॉलोनी मदीना मस्जिद निवासी प्रेमी द्वारा जल्द निकाह न करने से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया है।
बताया जा रहा है कि युवती व युवक में पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवती के ताऊ की पुत्री का पुत्र है।
पुलिस के अनुसार किठौर निवासी निदा के बड़े भाई गुलफाम ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से अपनी बहन के साथ गांव आरिफपुर सरावनी में रह रहा है। उसकी बहन का मेरठ शहर के मोहल्ला जाकिर कॉलोनी मदीना मस्जिद निवासी उनकी ताऊ की पुत्री के पुत्र के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उसे इसकी जानकारी हुई थी।
युवक व उसकी बहन एक दूसरे से निकाह करना चाहते थे। उसने युवक व अपनी बहन को जल्द निकाह कराने का
आश्वासन भी दिया था। युवक फिलहाल निकाह से इंकार कर रहा था। युवक का कहना था कि वह अपनी तीनों बड़ी बहनों के निकाह के बाद ही निकाह करेगा।
गुलफाम ने बताया कि शनिवार की सुबह वह जिला मेरठ के गांव रछौती में वेल्डिंग का कार्य करने गया था। उसकी बहन घर पर अकेली थी। बहन के अकेले घर पर रहने पर वह अक्सर बाहर का ताला लगाकर चाबी बहन को ही दरवाजे के नीचे से देकर जाता था। अंदर मकान में दूसरे दरवाजे को ही उसकी बहन अधिकतर प्रयोग करती थी।
उसने बताया कि शनिवार की दोपहर में युवक व उसकी बहन के बीच फोन पर बातें हुई होंगी। शनिवार की दोपहर
करीब डेढ़ बजे युवक ने ही फोन कर उसकी बहन द्वारा फांसी लगाने की उसे सूचना दी। सूचना मिलने पर वह अपना काम छोड़कर गांव पहुंचा और उसने अपनी भाभी के यहां से हथौड़ा लाकर दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा।
ताला तोड़कर वह और उसकी भाभी मकान में दाखिल हुई तो उसकी बहन दरवाजे पर फांसी के फंदे पर लटकी थी। उसने व भाभी ने बहन को नीचे उतारकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की












