महिला के सिर में मारी गोली, पड़ोसी युवक पर आरोप
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-09-08-29-17-97_5600c4be318a3a39d7eb640dd568d2177E21068350803746361703-300x215.webp?resize=300%2C215&ssl=1)
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में घर के आंगन में खाना बना रही महिला गोली लगने से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित परिवार ने गांव के रहने वाले युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी शशि देर रात घर के आंगन में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक सिर में गोली आ लगी। गोली लगने से लहुलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने का शोर सुनकर परिजनों ने देखा तो गांव का युवक फायरिंग कर रहा है। घायल अवस्था में परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गोली चलने की सूचना पर सीओ सिटी वरूण मिश्र सहित थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-03-16-54-04-45_7352322957d4404136654ef4adb645047E22737194129446786819-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-05-16-08-35-16-31_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E27460954737682357262-300x172.webp?resize=300%2C172&ssl=1)