News
फ्लाईओवर पर मिला बीमार व्यक्ति का शव ,मचा हड़कंप

फ्लाईओवर पर मिला बीमार व्यक्ति का शव ,मचा हड़कंप
हापुड़ (रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के देवनंदनी फ्लाईओवर की सीढ़ियों पर एक बीमार व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया और पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड स्थित देव नंदिनी फ्लाईओवर की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति का शव राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान मौहल्ला भीमनगर निवासी सुड्डे के रूप में हुई है। मृतक शराब पीने का आदि है आजकल बीमार चल रहा था।












