बीमें की 39 करोड़ रुपये की ठगी करने की घटना में शामिल कार चालक गिरफ्तार

बीमें की 39 करोड़ रुपये की ठगी करने की घटना में शामिल कार चालक गिरफ्तार
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बीमें की 39 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे एक कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मेरठ निवासी विशाल बाइक पर अपने पिता व जीजा संजय को लेकर मार्च 24 में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आया था। जहां जानबूझकर एक ब्रेजा कार से उन्हें टक्कर लगवाई गई थी।घायलावस्था में विशाल के पिता को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। विशाल ने 27 मार्च 2024 को थाना गढ़मुक्तेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिसमें उसने बताया था कि 20 मार्च को उसके पिता मुकेश चंद सिंघल हापुड़ के रहने वाले उसके जीजा संजय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए गए थे।लौटते वक्त स्याना फ्लाईओवर के पास लघुशंका के लिए पिता ने बाइक रुकवा ली। लघुशंका करने के दौरान अनियंत्रित वाहन के चालक ने पिता को टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां से उन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां दो अप्रैल 2024 को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहा ब्रेजा कार चालक मेरठ निवासी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












