ATMS College of Education Menmoms
GarhNewsUttar Pradesh

अवैध रूप से मिट्टी खनन के मामले में सीज किया गया डंपर

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे एक डंपर को सीज किया है। बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष हरि कुमार ने बताया कि बुधवार की रात सूचना के आधार पर गांव बागड़पुर के जंगल में दबिश दी गई। जहां पर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर ले जा रहा एक डंपर दिखाई दिया।

खनन कर रहे लोग पुलिसकर्मियों को देखकर भाग निकले। वहीं चालक इससे संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही ंकर सका। उन्होंने बताया कि डंपर को कब्जे में लेते हुए राजस्व विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना के बाद नायब तहसीलदार पवन कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद डंपर को सीज कर थाने पहुंचा दिया गया। तहसीलदार विवेक भदौरिया ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page