भारत विकास परिषद युवा शक्ति का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, 59 परिवार हुए शामिल

भारत विकास परिषद युवा शक्ति का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, 59 परिवार हुए शामिल
हापुड़। भारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा आयोजित तीज महोत्सव अत्यंत भव्य और यादगार रहा। कार्यक्रम में परिवार, संस्कार, सम्मान और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता 59 परिवारों का अपने परिजनों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल होना रहा। माताओं और महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया। बड़ी संख्या में उपहार वितरण कर महिला सहभागिता की कार्यकुशलता को भी दर्शाया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को “क्वीन” के रूप में सम्मानित किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेखा भाभी, वेदांशी भाभी, मल्लिका भाभी, सिम्मी भाभी, हिमानी भाभी, पारुल भाभी, यशिका भाभी, आयुषी भाभी, नेहा भाभी सहित पूरी महिला टीम और सभी संयोजकों की मेहनत सराहनीय रही। वेदांशी भाभी और मल्लिका भाभी द्वारा किया गया मंच संचालन भी खूब सराहा गया।
शुभकामना प्रेषण मंत्री शुभम गुप्ता ने विवाह वर्षगांठ मनाने वाले दंपतियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का वेन्यू और भोजन व्यवस्था भी उत्कृष्ट रही। इसके लिए ग्रैंड ऑर्चिड के सचिन सिंघल, मधुर कंसल एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक गर्ग एडवोकेट, सचिव सचिन गुप्ता और कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल ने सभी सदस्यों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया और इसे संस्कार व अपनत्व का प्रतीक बताया।















