भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का आगमन, व्यापारियों के उत्पीड़न पर जताई नाराजगी

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग का आगमन, व्यापारियों के उत्पीड़न पर जताई नाराजगी
जिला अध्यक्ष मनीष गर्ग ‘नीटू’ के आवास पर हुई बैठक, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता समेत कई व्यापारी नेता रहे मौजूद; अधिकारियों पर अंकुश लगाने की मांग
हापुड़। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष रविकांत गर्ग मंगलवार को हापुड़ पहुंचे। मंडल के जिला अध्यक्ष मनीष गर्ग ‘नीटू’ के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
माला-पटका पहनाकर किया अभिनंदन
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल व अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ‘छावनी वाले’ ने माला पहनाकर और जिला चेयरमैन एवं भाजपा जिला महामंत्री कपिल सिंघल ने पटका पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
अधिकारियों की मनमानी पर जताई आपत्ति
जिला अध्यक्ष मनीष गर्ग ‘नीटू’ ने अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न और शोषण की समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि “अधिकारी मनमानी कर भाजपा सरकार को बदनाम करने पर तुले हैं। सरकार को ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर अंकुश लगाना चाहिए।”
इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने स्पष्ट कहा कि “व्यापारी का शोषण करने वाले अधिकारी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए ही पूरे प्रदेश में जिलाधिकारी कार्यालयों पर दानवीर भामाशाह की जयंती ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।”
सांसद प्रतिनिधि समेत कई नेता रहे मौजूद
बैठक में सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक कुमार ‘बबली’, नगर अध्यक्ष एवं अग्रवाल महासभा के मंत्री सुधीर गुप्ता ने राधा कृष्ण का चित्र भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया।
इस दौरान जिला संयोजक मनीष कंसल ‘मक्खन’, महामंत्री दीपक गोयल, दिनेश गर्ग, भाजपा नेता पवन गर्ग, आशीष मित्तल, दिव्यांश गर्ग, अंकित, सुबोध चौधरी आदि मौजूद रहे।











