भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक ,मोदी सरकार ने स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई – डॉ.पायल गुप्ता,सीमा जौहर
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/02/screenshot_2024-02-21-16-55-51-55_7352322957d4404136654ef4adb645047E23114777900623799124-300x244.webp?resize=300%2C244&ssl=1)
हापुड़। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें जागरूक कर
संगठित करने की कोशिश की।
पिलखुवा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ पायल गुप्ता व वरिष्ठ कार्यकर्ता सीमा जौहर ने कहा कि जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हैं । उनकी चुनाव में अहम भूमिका रहने वाली है ।मोदी सरकार ने इन स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/02/screenshot_2024-02-21-16-55-55-54_7352322957d4404136654ef4adb645047E24320741176564117922-300x193.webp?resize=300%2C193&ssl=1)
उन्होंने महिलाओ से आग्रह करते हुए कहा कि महिलाएं एक साथ जुड़कर फिर से मोदी सरकार को आगे लाने में प्रयास करें ।
उन्होंने बताया कि महिलाओं को चाहे 33% आरक्षण हो या स्वयं सहायता समूह को केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया है।
इस मौकें पर पूर्व जिलाध्यक्ष ममता तोमर, पिंकी मल्होत्रा , अंबिका सारिका आदि मौजूद थी।